Tej Pratap Yadav: Bihar Election Phase 2 Voting Percentage Updates, Bihar Election Voting News | Tejashwi Yadav Pushpam Priya; Polling In 94 Seats Today, Test For JDU BJP RJD Congress
- Tej Pratap Yadav: Bihar Election Phase 2 Voting Percentage Updates, Bihar Election Voting News | Tejashwi Yadav Pushpam Priya; Polling In 94 Seats Today, Test For JDU BJP RJD Congress
पटना4 मिनट पहले
बिहार में चुनाव है। तीन फेज में वोटिंग होनी है। दूसरे फेज की 94 सीटों पर मतदान जारी है। 5 जिलों के कई बूथों में EVM खराब होने से वोटिंग देर से शुरू हुई। 9 बजे तक 8.05% वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में 55.9% मतदान हुआ था। तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।
वोटिंग का ट्रेंड
समय | वोटिंग% |
9 बजे | 8.05% |
- उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने वोट देने के बाद कहा कि लोग घरों से निकलें और मताधिकार का इस्तेमाल करें। सोशल डिस्टेंसिंग रखें और मास्क पहने।
- समस्तीपुर की उजियारपुर विधानसभा के लोकनाथपुरगंज के बूथ नंबर 245A की EVM मॉकपोल के दौरान ही खराब निकली। सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी गई। फिर टीम ने आकर ठीक किया। 15 मिनट लेट से मतदान शुरू हुआ।
- दरभंगा शहरी में बूथ नंबर 89, गोपालगंज में बूथ 121 और 136, मुजफ्फरपुर के उर्दू मध्य विद्यालय, बेगूसराय के बछवाड़ा में भी EVM खराब होने से वोटिंग शुरू होने में देरी हुई।
- महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, बड़े भाई तेज प्रताप और मां राबड़ी देवी ने पटना के बूथ-160 में वोट डाला।
- पटना के सेंट जोसेफ हाईस्कूल में सुबह-सुबह उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मतदान करने पहुंचे, उन्होंने तुरंत वोट भी दिया, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें मिले VIP ट्रीटमेंट से खफा दिखे। लोगों का कहना था कि हम लाइन में आधे घंटे से खड़े हैं, लेकिन वो आए और वोट डालकर चले गए। यहां लोग सुबह करीब 6.30 बजे से ही लाइन में लगे थे। इस दौरान लाइन में खड़े एक डॉक्टर ने कहा कि हम लोग काफी वक्त से लाइन में लगे हैं, लेकिन अब क्या कीजिएगा, यही वीआईपी सिंड्रोम है।
- बेतिया विधानसभा के बूथ संख्या-61 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने वोट डाला।
किस जिले में कितनी वोटिंग
जिला | वोटिंग (%) |
पश्चिमी चंपारण | 9.68 |
पूर्वी चंपारण | 6.79 |
शिवहर | 9.05 |
सीतामढ़ी | 8.27 |
मधुबनी | 6.99 |
दरभंगा | 5.79 |
मुजफ्फरपुर | 9.08 |
गोपालगंज | 9.84 |
सिवान | 6.76 |
सारण | 7.04 |
वैशाली | 8.24 |
समस्तीपुर | 9.38 |
बेगूसराय | 7.66 |
खगड़िया | 5.12 |
भागलपुर | 7.69 |
नालंदा | 9.61 |
पटना | 9.52 |
कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है। 94 में से 86 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। बाकी बची 8 सीटों पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। इसमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट भी शामिल है।
जिन 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है, 2015 में उनमें से 50 सीटें जदयू और भाजपा ने जीती थीं। 33 सीटों पर राजद को जीत मिली थी। पार्टी के लिहाज से देखें तो 2015 में सबसे ज्यादा 33 सीटें राजद को, 30 सीटें जदयू को और 20 सीटें भाजपा को मिली थीं।
दूसरे फेज की 5 बड़ी बातें
- सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार महाराजगंज और सबसे कम 4 उम्मीदवार दरौली सीट पर।
- सबसे ज्यादा 52 सीटों पर राजद, 44-44 पर भाजपा और लोजपा चुनाव लड़ रही है। जदयू 34 और कांग्रेस 22 सीटों पर मैदान में है।
- 41 हजार 362 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 60 हजार 240 EVM का इस्तेमाल होगा।
- वोटर के लिहाज से पीरपैंती सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां 3.34 लाख वोटर हैं। इनमें 1.78 लाख पुरुष, 1.56 लाख महिला और 12 ट्रांसजेंडर हैं।
- चेरिया बेरियारपुर वोटर के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा है। यहां 2.48 लाख वोटर हैं। इनमें 1.30 लाख पुरुष, 1.17 लाख महिलाएं और 22 ट्रांसजेंडर हैं।